संवाद न्यूज एजेंसी
डुमरियागंज। संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत दस्तक अभियान में आशा एवं आंगनबाड़ी की ओर से रविवार से डुमरियागंज क्षेत्र में जागरूकता अभियान शुरू कर दिया गया।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेवां के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विकास चौधरी के निर्देश पर समस्त आशाओं द्वारा माइक्रो प्लान के अंतर्गत घर-घर भ्रमण कर संचारी रोग के प्रति एवं लक्षण युक्त दिमागी बुखार, फाइलेरिया, मलेरिया, कालाजार, टीबी रोग, कुष्ठ रोग को सूचीबद्ध करने के साथ-साथ जागरूकता अभियान चलाया और साफ-सफाई साबुन से हाथ धुलाई घर में मच्छर जनित स्थान के संबंध में घर-घर बताना शुरू कर दिया। टीकाकरण से उदासीन परिवारों को भी मोटिवेट कर प्रतिरक्षित करने के लिए प्रेरित करने का प्रयास किया जा रहा है।
वहीं आंगनबाड़ी कुपोषित बच्चों का चयन कर सूचीबद्ध करना है। यूनिसेफ एवं विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा उपरोक्त अभियान की गहन मॉनिटरिंग कर शासन स्तर पर रिपोर्ट भेजने शुरू कर दिया है। इस दौरान रोजी, नुजहत, सरिता, अनीता, मनोरमा आदि मौजूद रहीं।स