लोटन ब्लॉक परिसर में जल जीवन मिशन योजनांतर्गत कार्यक्रम में उपस्थित महिलाएं।
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
महिलाओं को पेयजल के बारे में दी जानकारी
लोटन। राज्य पेयजल एवं स्वच्छता अभियान के तहत जल जीवन मिशन हर घर जल के तहत ब्लॉक लोटन बाजार परिसर में हर ग्राम पंचायत की पांच महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि जीवन में स्वच्छ हवा के बाद पेयजल सबसे महत्वपूर्ण है। साफ पानी का उपयोग करने से बीमारियों में कमी आती है।
उन्होंने बताया कि सरकार का प्रयास है कि गांवों में दूषित पानी के सेवन से लोग बचें। प्रशिक्षण के बाद आप लोगों को अपने यहां लगे हैंडपंप के पानी की जांचकर रिपोर्ट देनी होगी, ताकि सुधार किया जा सके। सभी गांवों में नल के माध्यम से जल उपलब्ध कराया जाना है। जल ही जीवन का आधार है।
प्रशिक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि धरती पर जितना पानी है, उसमें से 97 प्रतिशत समुद्रों एवं महासागरों में है। बाकी तीन प्रतिशत पानी ही तालाब, नदी व भू-जल इत्यादि में मिलता है। विक्की कुमार व रुद्रशंकर ने भी जल से संबंधी जानकारी दी। प्रशिक्षण में इंद्रावती, पिंकी, पुष्पा, महिमा, नीलम, सरिता, विद्यावती, सोनम आदि मौजूद रहीं।