फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियम के अनुरूप दवा का व्यवसाय करें व्यापारी

विज्ञापन
डुमरियागंज के बैदौला में दवा विक्रेता समिति की बैठक में उपस्थित दवा व्यापारी। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
नियम के अनुरूप दवा का व्यवसाय करें व्यापारी
विज्ञापन

डुमरियागंज। दवा विक्रेता समिति डुमरियागंज की बृहस्पतिवार की रात बैठक हुई। दवा व्यापारियों की समस्याओं पर चर्चा की गई। दवा बिक्री के संबंध में सरकार की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए सामाजिक कार्य में योगदान का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

अध्यक्ष सत्येंद्र वीर सिंह भाटिया ने कहा कि सरकार की ओर से जारी दिशा निर्देशों के तहत दवा का व्यवसाय किया जाए। जिन दुकानदारों का ड्रग लाइसेंस अभी तक स्वीकृत नहीं हुआ है, वे अपना लाइसेंस जारी कराकर नियम के तहत कारोबार करें। जिनके लाइसेंस की समय सीमा समाप्त हो गई है, वे लाइसेंस का नवीनीकरण जल्द करा लें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि किसी भी दवा विक्रेता का शोषण और उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी दवा व्यवसायी एकजुट रहें। उन्होंने कहा कि किसी भी दवा व्यवसायी कि व्यापार के संबंध में कोई समस्या या दिक्कत हो तो उनसे संपर्क करे। समस्या का जल्द निस्तारण कराया जाएगा। इस दौरान संगठन के महामंत्री मलिक कलाम अहमद, श्रीप्रकाश, डॉ. वासिफ, राजाराम, सलाम फारुकी, राकेश गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें