फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुपोषण से मुक्ति के लिए पौष्टिक आहार जरूरी

विज्ञापन
डुमरियागंज ब्लॉक पर राष्ट्रीय पोषण अभियान के तहत संतुलित आहार जागरुकता रैली में शामिल आंगनबाड़? - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
कुपोषण से मुक्ति के लिए पौष्टिक आहार जरूरी
विज्ञापन

डुमरियागंज। स्थानीय ब्लॉक परिसर स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय से शुक्रवार की दोपहर राष्ट्रीय पोषण माह के तहत संतुलित आहार और कुपोषण से मुक्ति के लिए जागरुकता रैली निकाली गई। अच्छे स्वास्थ्य के लिए गर्भवती महिलाओं और बच्चों समेत हर व्यक्ति को पौष्टिक आहार अपनाने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

सीडीपीओ कार्यालय से वर्ल्ड विजन इंडिया संस्था के बैनर तले सीडीपीओ संजय कुमार गुप्ता की अगुवाई में राष्ट्रीय पोषण जागरुकता रैली निकाली गई। मंदिर चौराहा होते हुए रैली नगर स्थित मैरिज हाल तक गई। सीडीपीओ संजय कुमार गुप्ता और वर्ल्ड विजन इंडिया के संजीव कुमार तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने हरी सब्जी, फल, दूध आदि का नियमित सेवन करने और सेहत के प्रति गंभीर रहने के लिए जागरूक किया। इस दौरान एडीओ पंचायत बृजेश गुप्ता, एडीओ आईएसबी शिव बहादुर, मानसी पटेल, आंगनबाड़ी सुपरवाइजर आशा यादव, कार्यकर्ती संतोष कुमारी, नुसरतजहां व सबिता आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें