सिद्धार्थनगर। पुलिस चौकी बिस्कोहर में पीस कमेटी की बैठक हुई। इसमें सावन मास और मोहर्रम को सकुशल संपन्न कराने पर जोर दिया। प्रभारी निरीक्षक सूर्य प्रकाश सिंह ने कहा कि त्योहारों को सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाने की परंपरा हम सभी को बनाए रखनी है। त्योहारों का आनंद तभी है जब हम सब मिल बैठकर उस का आनंद लें। इसके साथ ही बताया गया कि किसी भी प्रकार की कोई नई परंपरा की शुरुआत नहीं की जाएगी। इस दौरान चौकी प्रभारी राकेश कुमार त्रिपाठी ने भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। इस दौरान सांसद प्रतिनिधि सुधीर त्रिपाठी, प्रभात जायसवाल, मंतोष पाठक, मोईद खान, सलाहुद्दीन खान, पप्पू चौबे आदि मौजूद रहे। संवाद