फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: ऑटो पलटा, सात घायल, एक की हालत गंभीर

Wed, 26 Jul 2023 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। बनकटा थाना क्षेत्र के सलेमपुर-मझौली मैरवा मार्ग पर एक ऑटो कार में पीछे से टक्कर मारकर पलट गया। इससे उसमें सवार सात लोग घायल हो गए। घायलों में एक महिला की हालत गंभीर देखकर डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घायल सभी लोग श्रीरामपुर थाना क्षेत्र के बंकुल गांव के निवासी हैं।
विज्ञापन

बंकुल गांव निवासी रमावती देवी सहित सात लोग दीर्घेश्वर नाथ धाम जल चढ़ाने ऑटो से गए थे। सोमवार की शाम वे घर लौट रहे थे। इसी बीच सोहनपुर पेट्रोल पंप के पास आगे चल रही कार में ठोकर मारने के बाद ऑटो पलट गया। जिससे उसमें सवार रमावती देवी 50 पत्नी प्रेमप्रकाश, अलावा सरिता देवी 35 वर्ष पत्नी हरिकेश, ममता देवी 30 वर्ष पत्नी दरोगा शर्मा, कविता देवी 27 वर्ष पत्नी शिवध्यान, रीना देवी 32 वर्ष पत्नी शिवकुमार, सुदामा पंडित 62 वर्ष पुत्र स्वर्गीय बुधराम पंडित व बिंदा देवी 56 वर्ष पत्नी रामप्रवेश शर्मा घायल हो गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटा भेजवाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेजा गया। जबकि गंभीर रूप से घायल रमावती देवी (50) पत्नी प्रेमप्रकाश को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें