फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बाइक सवार बदमाशों ने असलहा दिखा जेवरात लूटे

Wed, 26 Jul 2023 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। बहन के घर से लौट रहे दो बाइक सवार लोगों को बदमाशों ने मंगलवार की रात में नौ बजे ओवरटेक कर रोक लिया। आरोप है कि असलहा दिखाकर बदमाशों ने महिलाओं से जेवरात लूट लिया। लूट के वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन

सुरौली थाना क्षेत्र के कोईलगढ़वा गांव निवासी अमरनाथ निषाद और जितेंद्र निषाद बाइक से परिजन के साथ रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के स्वामी पट्टी में बहन के घर आए थे। भोजन करने के बाद देर रात दोनों अपनी बाइक से घर वापस लौट रहे थे। दोनों की बाइक पर पीछे एक-एक महिला बैठी हुई थी। अभी चारों लोग देवरिया कसया मार्ग स्थित रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के बैकुंठपुर पेट्रोल पंप के सामने पहुंचे थे कि पल्सर बाइक सवार तीन लोगों ने ओवरटेक करके उन्हें रोक लिया। आरोप है कि बाइक रुकते ही एक बदमाश नीचे उतर कर असलहा सटा दिया। जबकि दूसरे बदमाश ने महिलाओं से जबरन सोने की चेन, मंगलसूत्र आदि जेवरात उतरवा लिए। जेवर छीनने के बाद तीनों बदमाश बाइक से देवरिया की ओर भाग निकले। पीड़ितों ने डायल 112 पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने छानबीन की और उन्हें थाने आने को कहा। इसी दौरान रामपुर कारखाना थाने से भी दरोगा मौके पर पहुंचे। और पीड़ितों से बातचीत की। इंस्पेक्टर नरेंद्र प्रताप राय ने कहा कि लूट का आरोप निराधार है। किसी बात को लेकर कहा सुनी और मारपीट हुई है। छानबीन की जा रही है
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें