शोहरतगढ़। शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र ग्राम गजहड़ा में बुधवार को घर में अकेली युवती को कुछ अज्ञात चोरों ने नशीला पदार्थ खिलाकर चोरी की कोशिश किया, लेकिन पड़ोस से हल्ला हो जाने से चोर भाग गए। पुलिस जांच में जुटी गई है। पीड़िता की मां फातिमा ने बताया कि बड़ी बेटी को शोहरतगढ़ तक छोड़ने गई थी। पति बांसी गए थे। छोटी बेटी पढ़ने चली गई थी घर में अकेली रजिया खातून थी। बुधवार की दोपहर बारह बजे कुछ अज्ञात चोर घर का दरवाजा खोलकर अंदर घूस गए और बेटी से पूछने लगे की जेवर कहां पर है इतना सुनते ही रजिया ने शोर मचाने लगी। तभी चोरों ने शीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया और फरार हो गए। चोर कोई भी जेवर व समान ले जाने में सफल नहीं हुए। गांव वालों ने एम्बुलेंस से रजिया को सीएचसी शोहरतगढ़ पहुंचाया। इलाज के दो घंटे बाद होश आया। पुलिस पहुंचकर पीड़िता का व्यान दर्ज किया। पीड़िता ने पुलिस को कोई तहरीर नहीं दिया है। इस संबंध में थाना प्रभारी संतोष कुमार तिवारी ने कहा कि मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है।