फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: कलक्ट्रेट में घुसने की कोशिश, गेट पर चढ़े सपाई<bha>;</bha> पुलिस ने रोका

Tue, 21 Jul 2026 11:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में मंगलवार रात समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट गेट पर प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन के दौरान स्थिति उस समय तनावपूर्ण हो गई, जब कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय परिसर के अंदर जाकर प्रदर्शन करने का प्रयास किया। पुलिस ने मुख्य गेट बंद कर दिया, जिसके बाद कुछ कार्यकर्ता गेट पर चढ़कर अंदर जाने की कोशिश करने लगे। मौके पर मौजूद सीओ सदर और पुलिस बल ने उन्हें समझाकर रोक लिया, जिससे स्थिति नियंत्रित रही।
विज्ञापन

प्रदर्शन का नेतृत्व सपा जिलाध्यक्ष लालजी यादव ने किया।
इस दौरान विधायक सैय्यदा खातून, पूर्व विधायक विजय पासवान, कमाल अहमद खान, मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के प्रदेश सचिव मोहम्मद जफर, मोहम्मद जमील सिद्दीकी, रिन्धु पासवान, रामसेवक लोधी, विजय चौधरी, अखिलेश जायसवाल, राहील कमल, नियाज सिद्दीकी, जुनैद सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता माैजूद रहे।
विज्ञापन

सपा नेताओं ने आरोप लगाया कि विपक्षी नेताओं की गिरफ्तारी लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन और राजनीतिक प्रतिशोध की कार्रवाई है।
उन्होंने राहुल गांधी और अखिलेश यादव की तत्काल रिहाई की मांग करते हुए चेतावनी दी कि जब तक दोनों नेताओं को रिहा नहीं किया जाएगा, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।ि
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें