फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: रात में विवाद, सुबह थाने पर बुलावा, पहुंचने से पहले युवक पर हमला

Thu, 05 Oct 2023 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो- है
विज्ञापन

-



- सरेराह दौड़कर सरिया और चाकू से किया गया हमला

- गंभीर हाल में जिला अस्पताल से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर

- सदर थाना क्षेत्र के बेलहिया के पास सुबह हुई वारदात

संवाद न्यूज एजेंसी

सिद्धार्थनगर। नगर के बेलहिया के पास बुधवार शाम युवकों से विवाद के बाद मारपीट हुई। मामला पुलिस तक पहुंचा और रात में कार्रवाई करते हुए सुबह बुलाया था। लेकिन थाने पर पहुंचने से पहले ही एक पक्ष केे युवक पर सरिया और चाकू से हमला कर दिया गया। सड़क पर चलती राह के बीच हुए हमले को देखकर लोग हैरान हो गए। गंभीर हाल में युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां हालत गंभीर देखकर चिकित्सकों ने उसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। लोगों का कहना है कि बदले की आग में यह वारदात हुई है।

सदर थाना क्षेत्र के दतरंगवा गांव निवासी सूरज व कांशीराम कॉलोनी निवासी रामू (18) के बीच बुधवार की रात बेलहिया मंदिर के पास किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इस घटना में सूरज घायल हो गया था। आरोप है कि उस पर ब्लेड से हमला किया गया था। दतरंगवा गांव निवासी सूरज ने पुलिस को बुधवार की रात दी तहरीर में बताया कि वह बेलहिया मंदिर के पास एक दुकान से सामान खरीद रहा था। इस दौरान कांशीराम आवास निवासी रामू आया और अपशब्द कहने लगा। विरोध किया तो मारने पीटने लगा और ब्लेड से हाथ पर मार कर जख्मी कर दिया। उसने जान से मारने की धमकी भी दी है। पुलिस ने मामले में रात में ही रामू के खिलाफ मारपीट सहित अन्य धारा में केस दर्ज कर लिया। लोगों को सुबह थाने पर बुलाया था।
विज्ञापन

वहीं, बृहस्पतिवार की सुबह बेलहिया मंदिर के पास फिर दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। इसमें सूरज व उसके साथियों ने रामू को मारपीट कर घायल कर दिया। उस पर सरिया और चाकू से हमला किया गया। सिर और कान के पीछे और पैर में गंभीर चोट आई है। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहीं, पुलिस को घायल रामू के पिता मनोज कुमार राजभर ने तहरीर देकर बताया कि दतरंगवा निवासी सूरज रस्तोगी, अभिषेक व दो अज्ञात ने उनके बेटे को सुबह में मारपीट कर घायल कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने तहरीर के आधार पर मारपीट सहित अन्य धारा में केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच करके कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में शहर कोतवाल सतीश सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें