फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: तेज आवाज में बजाया डीजे तो होगी कार्रवाई

Thu, 05 Oct 2023 11:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। खेसरहा थाने पर नवरात्र और दुर्गा पूजा को लेकर एसडीएम प्रमोद कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक की गई। बैठक में दुर्गा मूर्ति पंडाल में डीजे नहीं बजाने के लिए जोर दिया गया। एसडीम प्रमोद कुमार ने कहा कि दुर्गा पूजा सभी लोग शांति और सौहार्द के साथ मनाएं। तेज आवाज में डीजे और माइक को न बजाएं, जिससे किसी को परेशानी हो। सीओ बांसी देवी गुलाम सिंह ने कहा कि दुर्गा जी की मूर्ति रखने की जगह को लेकर कहीं कोई विवाद हो तो सूचना दें। किसी भी प्रकार की भ्रामक सूचना सोशल मीडिया के माध्यम से प्रसारित न करें। इस दौरान एसओ शशांक सिंह, राधेश्याम यादव, कासिम अली, रमजान अली, तुफैल अहमद, धर्मराज चौधरी, घनश्याम गुप्ता, कमलेश गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें