फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरफिरे युवक ने मां, पिता, भाई सहित छह पर किया हंसिया से वार

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरफिरे युवक ने मां, पिता, भाई सहित छह पर किया हंसिया से वार
विज्ञापन

- बेंवा सीएचसी से दो लोग रेफर हुए जिला अस्पताल बस्ती
- डुमरियागंज थाना क्षेत्र के भटगवां गांव की है घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
भारतभारी (सिद्धार्थनगर)। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के भटगवां गांव में रविवार शाम एक युवक सिरफिरे युवक ने अपनी मां, पिता, भाई सहित छह लोगों पर हंसिया से वार कर लहूलुहान कर दिया। जो भी उसके सामने आ रहा था, वह उनकी जान का दुश्मन बन जा रहा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह युवक को पकड़ा और उसे थाने में ले गई। वहीं घायलों को बेंवा सीएचसी पहुंचाया गया, जहां हालत नाजुक देख दो लोगों को चिकित्सकों ने बस्ती जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
क्षेत्र के भटगवां गांव निवासी कन्हैया (25) रविवार शाम बजे मायके गई पत्नी से हुई किसी बात के कारण खिन्न हो गया था। इसके बाद घर में रखे हसिया से अपने भाई मोहित (22) पर हमला कर दिया, जिससे वह लहूलुहान होकर के चीखते हुए बेहोश होकर गिर गया। बेटे की चीख सुनकर उसकी मां मन्नी दौड़ पड़ी, उसने अपनी मां पर भी हमला बोल दिया। पत्नी को बचाने के लिए आए पिता मुन्ना गौड़ (52) को भी उसके जख्मी कर दिया। यह देख अफरा-तफरी मच गई। चीख सुनकर पहुंचे पड़ोसी रामदास को भी कन्हैया ने घायल कर दिया। इतना ही नहीं उधर से गुजर रहे सब्जी विक्रेता रंजीत चौहान व रमेश कुमार पर भी हमलावर ने प्रहार कर घायल कर दिया।
विज्ञापन

ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची डुमरियागंज पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद हमलावर पर काबू पाया और उसे गिरफ्तार कर थाने ले गई। वहीं, घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेंवा में भर्ती कराया गया। जहां से गंभीर रूप से घायल मोहित व मुन्ना गौड़ को चिकित्सकों ने जिला चिकित्सालय बस्ती के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

प्रभारी थानाध्यक्ष डुमरियागंज दद्दन राय ने बताया कि हमलावर युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं घायलों को उपचार के लिए बेवा सीएचसी में भर्ती कराया है। घायलों में दो लोगों की स्थिति गंभीर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें