फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: दो गैंगस्टरों के घर पर कुर्की को नोटिस चस्पा

Sat, 13 Apr 2024 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
शोहरतगढ़। तहसील क्षेत्र में फरार चल रहे दो गैंगस्टरों के घरों पर शुक्रवार को पुलिस ने मुनादी करते हुए कुर्की का नोटिस चस्पा किया। चेतावनी देते हुए कहा कि अगर आरोपी कोर्ट में हाजिर नहीं होते हैं तो उनके घर की कुर्की कर दी जाएगी। थाना शोहरतगढ़ के एसओ राजकुमार पांडेय ने बताया कि गैंगस्टर का एक आरोपी प्रेम कुमार, चिल्हिया थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरा और दूसरा आरोपी सोनू कपिलवस्तु थाना क्षेत्र के ग्राम मोहनाजोत का रहने वाला है। न्यायालय के आदेश के बाद उक्त कार्रवाई की गई है। पुलिस टीम में एसआईअशोक कुमार, रिंकेश तिवारी, रविंद्र कुमार आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें