संवाद न्यूज एजेंसी
डुमरियागंज। जुलाई से शुरू होने वाले विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान को लेकर शुक्रवार को ब्लॉक टास्क फोर्स की बैठक बीडीओ कुमार कार्तिकेय मिश्र की अध्यक्षता में हुई। इसमें शासन के निर्देश के अनुसार विभाग वार जिम्मेदारी सौंपी गई।
बीडीओ ने सभी को निर्देशित किया कि शासन द्वारा स्वास्थ्य, विकास व पंचायत संबंधी सभी कार्यक्रमों को बिंदुवार आगे बढ़ाया जाए। साथ ही आभा कार्ड, आयुष्मान कार्ड, 100 प्रतिशत टीकाकरण में आंगनबाड़ियों को सक्रिय करना प्रदेश का अति महत्वपूर्ण अभियान है। इसे सफल बनाने की हम सभी की जिम्मेदारी है। इसमें सभी लोग जुटकर कार्य करें। वहीं, बीएमसी यूनिसेफ शोएब अख्तर द्वारा फीडबैक पिछले अभियान एवं कार्यक्रमों की गति पर प्रकाश डाला गया।
क