फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: नीबी दोहनी कस्बे में मारपीट, समझौता

Wed, 01 Jul 2026 01:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
शोहरतगढ़। स्थानीय नगर पंचायत के नीबी दोहनी में एक कोल्ड ड्रिंक एजेंसी के सामने कुछ लड़कों में जमकर मारपीट होने का मामला प्रकाश में आया है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, इस वायरल वीडियो की पुष्टि संवाद न्यूज एजेंसी नहीं करती है। मामला दो दिन पहले का बताया जा रहा है। इस मामले में दोनों पक्षों ने सुलह कर ली है।
विज्ञापन

वायरल वीडियो में शोहरतगढ़ नगर पंचायत के नीबी दोहनी में एक कोल्डड्रिंक के सामने कुछ लड़के किसी बात को लेकर तकरार कर रहे थे। इस दौरान गाली-गलौज होने लगी। इसी बीच कुछ लड़के डंडे को लेकर कुछ लड़कों मारने-पीटने लगे। उसके दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। यह पूरा मामला पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। किसी ने इसका सीसीटीवी फुटेज वीडियो सोशल साइट पर पोस्ट कर दिया, जो तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

इस संबंध में थानाध्यक्ष शोहरतगढ़ नवीन कुमार सिंह ने बताया कि मामला दो दिन पहले का है। दोनों पक्ष आपस में सुलह-समझौता कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें