फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएसपी सेे जताया विरोध, तब दर्ज हुआ मुकदमा

Thu, 05 Nov 2015 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अपहरण कर किशोरी से रेप के मामले में आठ दिन बाद भी मुकदमा दर्ज न होने पर गुस्साए परिजनों ने गुरुवार को एएसपी के सामने कड़ा विरोध जताया। किशोरी के पिता ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए पूछा कि आखिर आठ दिनों बाद भी मुकदमा दर्ज क्यों नहीं किया जा रहा।
विज्ञापन

 आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। पुलिस क्या चाहती है। नाराज पिता ने एसपी कार्यालय के सामने ही परिवार समेत धरने पर बैठने की चेतावनी दी, तब पुलिस हरकत में आई। एएसपी मंशाराम गौतम के निर्देश पर मामले में दो के खिलाफ केस दर्ज किया गया। लिखापढ़ी करने में एसपी व एएसपी के निर्देश देने के बाद भी काफी जद्दोजहद हुआ।
मामला शहर के एक आवासीय कॉलोनी से एक किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म करने का था। पुलिस किशोरी का मेडिकल कराने व आरोपियों की तलाश में जुटी है। एएसपी मंशाराम ने बताया कि महिला उत्पीड़न मामलों में उदासीनता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। केस दर्ज करने का निर्देश दे दिया गया है,  जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें