फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: 1.50 करोड़ से जगमग होगा अशोक मार्ग, चौड़ाई भी बढ़ेगी

विज्ञापन
अशोक मार्ग सड़क पर मौजूद बिजली का पोल। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। अशोक मार्ग पर फोरलेन सड़क बनाने के कार्य में तेजी आ गई है। सोमवार को साड़ी तिराहे से हाइडिल तिराहे तक मिट्टी पटाई के साथ ही नाली निर्माण कार्य हो रहा था। साथ ही ट्रांसफाॅर्मर, पोल व तार शिफ्टिंग का कार्य भी अंतिम चरण में है।
डीएम डॉ. राजागणपति आर. की पहल पर 2.5 लंबे इस मार्ग पर लाइटिंग के लिए शासन से 1.50 करोड़ रुपये आवंटित हुए हैं, जिससे सड़क किनारे एवं बीच में लाइट लगने से शहर का यह महत्वपूर्ण मार्ग रात में भी जगमग रहेगा।
विज्ञापन

एनएच-730 पर उसका बाजार से शोहरतगढ़ तक 32 किमी लंबा दो लेन सड़क का पांच सौ करोड़ रुपये लागत से निर्माण हो रहा है। इसी एनएच पर शामिल शहर में 2.5 किमी लंबे अशोक मार्ग को डीएम डॉ. राजागणपति आर. की पहल पर 9.8 करोड़ रुपये से फोरलेन की स्वीकृति मिली है, जिसका तेजी से निर्माण हो रहा है।
सोमवार को साड़ी तिराहे की तरफ से पुलिस लाइंस और मेडिकल कॉलेज के पास मिट्टी पटाई के बाद पानी डालने का कार्य हो रहा था। साथ ही नाली निर्माण कार्य भी हो रहा था। इस मार्ग पर बिजली निगम की तरफ से शिफ्टिंग का भी कार्य कराया जा रहा है, जो अंतिम चरण में पहुंच गया है।
इस मार्ग पर लाइटिंग के लिए शासन से 1.50 करोड़ रुपये आवंटित हुआ है, जिससे होने वाले कार्य के बाद रात में भी इस मार्ग पर दिन की तरह उजाला रहेगा। अधिशासी अभियंता बिजली ज्ञानप्रकाश ने बताया कि सड़क चौड़ीकरण के तहत बिजली ट्रांसफाॅर्मर, पोल व तार शिफ्टिंग का कार्य अंतिम चरण में है, शेष बचे लगभग 10 पोल को भी जल्द ही स्थानांतरित कर दिया जाएगा।
महत्वपूर्ण है यह मार्ग, लाइटिंग से होगी सुविधा : शहर एवं जिले के अन्य लोगों के लिए यह मार्ग महत्वपूर्ण है। इस मार्ग पर पड़ने वाले मेडिकल कॉलेज में रात में पहुंचने वाले मरीजों एवं तीमारदारों को सुविधा होगी। साथ ही उद्यान व वन विभाग के पार्क, पुलिस लाइन, जिला कारागार, बीएसए के साथ ही अन्य जगहों पर आवागमन में सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

वहीं इसी मार्ग पर जिला जज, डीएम व एसपी समेत अन्य अधिकारियों के आवास, केंद्रीय विद्यालय स्थित है और इसी मार्ग से होकर बाहर से आने वाले लोग शोहरतगढ़, बांसी व उसका समेत समेत अन्य स्थानों को जाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें