भनवापुर। ब्लाॅक क्षेत्र के पिपरा पांडेय गांव में आयोजित टीकाकरण शिविर व दस्तक अभियान का सोमवार को अधीक्षक ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में आशा के कार्यों का सत्यापन के दौरान अनियमितता पाए जाने पर अधीक्षक डॉ. शैलेंद्र मणि ओझा ने फटकार लगाते हुए कार्यों में सुधार लाने की हिदायत दी।
अधीक्षक डॉ. शैलेंद्र मणि ओझा ने बताया कि निरीक्षण के दौरान एएनएम निधि रैकवार ने गांव के नौ बच्चों का टीकाकरण व छह गर्भवती महिलाओं का प्रसव पूर्व जांच कराया था। दस्तक अभियान का भौतिक सत्यापन करने के दौरान गांव में आशा के कार्यों की जानकारी ली जिस पर आशा ने अपने कार्यों के प्रति लापरवाही बरती जा रही थी, जिसको लेकर अधीक्षक ने नाराजगी जाहिर करते हुए फटकार लगाते हुए कार्यों में सुधार लाने की हिदायत दी।
इस दौरान अधीक्षक डॉ. शैलेंद्र मणि ओझा ने कहा कि कार्यक्रम की सफलता में पर्वेक्षण कुंजी होती है, जो कार्यों के सत्यापन में अहम भूमिका निभाते हैं। इस दौरान अनीता, मिथलेश, सेवक, विजय, संतोष, आकाश आदि मौजूद रहे। संवाद