फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: गर्मी बढ़ी तो डिहाइड्रेशन के मरीजों में इजाफा

Mon, 15 Apr 2024 02:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
भनवापुर के पीएचसी बिजौरा व तरहर में 47 मरीजों का हुआ इलाज
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

भनवापुर। ब्लॉक क्षेत्र के पीएचसी बिजौरा के साथ ही राजकीय आयुर्वेद अस्पताल तरहर में रविवार को जन आरोग्य स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया। जिसमें उल्टी, दस्त, वायरल फीवर के साथ डिहाइड्रेशन के मरीजों में इजाफा के साथ कुल 47 मरीजों का इलाज किया गया।

पीएचसी बिजौरा में उपस्थित डॉ. हनुमंत लाल मिश्र के उपस्थित में आयोजित स्वास्थ्य मेला में 22 मरीज आए जिसमें वायरल फीवर, उल्टी दस्त से पीड़ित थे। जिनका इलाज कर जरूरी दवाओं के साथ ग्लूकोज व ओआरएस दिया गया। चिकित्सक ने बताया कि उमस भरी गर्मी के दौरान लोगों में पानी की कमी हो जाती है। इसके लिए लगातार पानी पीते रहना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीएचसी तरहर में मौजूद डॉ. बीके सिंह ने स्वास्थ्य मेला में 18 मरीज आए। बुखार, फंगल इंफेक्शन के साथ उल्टी दस्त के मरीजों को आवश्यक दवाएं देने के साथ ही जरूरी सावधानियों रखने की हिदायत दी गई। राजकीय आयुर्वेद अस्पताल में उपस्थित बृजेश कुमार सिंह के उपस्थित में कुल 9 मरीज आए जिन्हें दवाएं के साथ जरूरी निर्देश दिया गया। इस दौरान मनोज मिश्र, लल्ला प्रसाद, अंबुज श्रीवास्तव, अखिलेश तिवारी, रामानंद तिवारी, प्रिंस पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें