फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: मां दुर्गा की मूर्तियों को अंतिम रूप देने में जुटे कलाकार

Sun, 14 Sep 2025 11:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
डुमरियागंज में दुर्गा पूजा को लेकर मां दुर्गा की प्रतिमाओं को तैयार करने मे जुटे मूर्तिकार चिन्
विज्ञापन
डुमरियागंज। शारदीय नवरात्र का पर्व निकट है। इससे पूजा पांडालों में स्थापित करने को लेकर मां दुर्गा की मूर्तियों को कलाकार अंतिम रूप देने में जुटे हैं। इस बार शारदीय नवरात्र 22 सितंबर से शुरु हो रहा है। डुमरियागंज नगर के बढ़नी रोड स्थित पुरानी एलआईसी बिल्डिंग के निकट, बैदोलागढ़, बेंवा तथा पिरैला आदि स्थानों पर पश्चिम बंगाल के कोलकाता से आए मूर्तिकार दुर्गा पूजा को लेकर मां दुर्गा की विभिन्न आकर्षक मूर्तियों को बनाकर उन्हें अंतिम रूप देने में जुट गए हैं।
विज्ञापन

मूर्तिकार सुनील पाल ने बताया कि उनकी टीम में चिंता पाल, आशीष पाल तथा दिवाकर पाल मूर्तियां बनाने और सजाने संवारने में साथ दे रहे हैं।
कलकत्ता से हर वर्ष डुमरियागंज आते हैं मूर्तिकार : डुमरियागंज। शारदीय नवरात्र को लेकर मां दुर्गा की प्रतिमा तैयार करने की जब चर्चा होती है तो पश्चिम बंगाल-कोलकाता के कलाकारों की तरफ बरबस ध्यान चला जाता है। जो हर वर्ष यहां आते हैं और नवरात्र में दुर्गा प्रतिमा तथा दीपावली में मां लक्ष्मी की मूर्तियां बनाते हैं। जिसे लोग ऑर्डर देकर और बाजार से खरीद कर उसे पूजा पंडाल में स्थापित कर विधि विधान से पूजा-अर्चना करते हैं।ि
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें