फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: पराली जलाने के मामले में किसानों पर अर्थदंड

Thu, 02 Nov 2023 11:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। पराली जलाने के मामले में इटवा ब्लॉक के रसूलपुर गांव निवासी पांच किसानों से 2500-2500 रुपये के अर्थदंड की वसूली होगी। उप कृषि निदेशक एके विश्वकर्मा ने बताया कि शासन के निर्देश पर पराली जलाने के मामले में आर्थिक दंड का प्रावधान है। इसी के तहत पराली जलाने की घटना की स्थानीय लेखपाल एवं न्याय पंचायत प्रभारी की संयुक्त टीम से जांच कराई गई। इनकी रिपोर्ट के आधार पर इटवा ब्लॉक के रसूलपुर गांव निवासी कालीदीन, जगराम, भोला, गौरी व खुड्गुड़ से अर्थदंड की वसूली की जाएगी। उन्होंने इसके लिए तहसीलदार इटवा को पत्र भेजकर धनराशि वसूल कर राजस्व कोष में जमा कराने के लिए कहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें