फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: मानसून की दस्तक से खेतों में लौटी रौनक, शुरू हुई धान की रोपाई

Tue, 30 Jun 2026 11:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
भनवापुर क्षेत्र में बारिश के बाद खेत में धान की रोपाई शुरू । संवाद
विज्ञापन
भनवापुर। मानसून की दस्तक के साथ क्षेत्र में किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। लगातार हो रही बारिश से खेतों में पर्याप्त नमी आने के बाद किसानों ने धान की रोपाई शुरू कर दी है। बारिश से कृषि कार्यों में तेजी आई है और किसान इस बार अच्छी पैदावार की उम्मीद जता रहे हैं।
विज्ञापन

सोमवार से शुरू हुई बारिश का सिलसिला मंगलवार को भी जारी रहा। सुबह से ही खेतों में किसान और मजदूर धान की पौध रोपने में जुटे दिखाई दिए। खेतों में चहल-पहल बढ़ने से ग्रामीण इलाकों में खेती-किसानी का काम भी रफ्तार पकड़ने लगा है। किसान रामदीन, जगदीश, पवन कुमार और अखिलेश ने बताया कि समय पर हुई बारिश धान की फसल के लिए काफी लाभदायक है। उनका कहना है कि यदि आगे भी मौसम अनुकूल रहा तो इस वर्ष धान का उत्पादन अच्छा होने की उम्मीद है। किसानों ने बताया कि बारिश के कारण सिंचाई पर निर्भरता कम होगी और खेती की लागत में भी कुछ कमी आएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें