एसएसबी 43वीं वाहिनी की खुनुवां की टीम ने पकड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। एसएसबी 43वीं वाहिनी के खुनुवां बीओपी के जवानों ने शुक्रवार की सुबह चेकिंग के दौरान सीमापार से आ रहे एक नेपाली नागरिक को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 86 हजार रुपये भारतीय करेंसी बरामद की गई। साक्ष्य न होने के कारण रुपये खुनुवां कस्टम के सुपुर्द कर दिए गए।
एसएसबी 43वीं वाहिनी की खुनुवां बीओपी के जवान शुक्रवार को सीमा पर चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच एक व्यक्ति सीमापार करते दिखा। संदिग्ध लगने पर रोककर पूछताछ और चेकिंग की गई तो उसके पास से 86 हजार रुपये भारतीय करेंसी मिली। उसकी पहचान गणेश यादव निवासी गोपालपुर वार्ड नंबर चार थाना तौलिहवा जनपद कपिलवस्तु, नेपाल के रूप में की गई। बरामद करने वाली टीम में सहायक उपनिरीक्षक सुखराज, मुख्य आरक्षी दीपतेश कुमार, आरक्षी राधेश्याम, मोहम्मद मुस्तफा अंसारी शामिल रहे।