फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: साढ़े 17 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार

Mon, 27 Apr 2026 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खुनुवां। सीमा से सटे नेपाल के कपिलवस्तु जिले में पुलिस ने नशीले पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को साढे़ 17 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। साथ ही गांजे के पौधों को नष्ट कराया है। पुलिस को आशंका है कि गांजा घर से ही बिक्री करता था क्योंकि, उसके पास से चिलम भी बरामद किया गया है।
विज्ञापन

जिला पुलिस कार्यालय के सूचना अधिकारी डीएसपी रिपेंद्र कुमार सिंह के अनुसार, गोपनीय सूचना के आधार पर रविवार को एरिया पुलिस ऑफिस गोरुसिंगे की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी बुद्धभूमि नगर पालिका नंबर नौ सतबांस निवासी कृष्ण बीके (42) को गांजा छिपाने, बेचने, वितरण करने और सेवन करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। तलाशी के दौरान पुलिस ने कमरे के एक कोने में छिपाकर रखे गए कुल 17 किलोग्राम 445 ग्राम गांजा बरामद किया।
इनमें चार प्लास्टिक बैग में 14 किग्रा 355 ग्राम सूखा गांजा और दो बैग में 3 किग्रा 90 ग्राम गांजा (तनों व पत्तियों सहित) शामिल हैं। इसके अलावा चार टूटी हुई और तीन साबुत मिट्टी की चिलम (सुलफा) भी बरामद की गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें