शोहरतगढ़। पुलिस ने सोमवार एक किशोरी को अपहृत करने वाले युवक को चेतिया मोड़ से गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से मिली किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया। पुलिस ने आरोपी युवक को न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया।
थानाध्यक्ष पंकज पांडेय ने बताया कि किशोरी के पिता ने एक युवक पर आठ मई को तहरीर देकर आरोप लगाया कि क्षेत्र के निर्माणाधीन अस्पताल में कुशीनगर जिले के पड़रौना का रहने वाला एक युवक तमाम मजदूरों के साथ काम कर रहा था। वह उसकी पुत्री को बहला फुसला कर लेकर फरार हो गया हैं। मामले में युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर किशोरी व युवक की पुलिस टीम तलाश कर रही थी। सोमवार सुबह सूचना मिली कि दोनों चेतिया मोड़ के पास खड़े हैं और कही भागने की फिराक में है। टीम ने पहुंचकर दोनों पकड़ लिया।