फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोग्य मेला : खांसी व निमोनिया पीड़ितों की लंबी कतार

Sun, 29 Dec 2024 10:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
भनवापुर। क्षेत्र के पीएचसी तरहर, बिजौरा और सोहना में रविवार को जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें खांसी और निमोनियो के मरीजों की संख्या में इजाफा देखने को मिला। स्वास्थ्य मेले में कुल 94 मरीजों की जांच हुई। उन्हें निशुल्क दवाओं का वितरण किया गया। लोगों को उपस्थित डाक्टरों ने संक्रामक बीमारियों से बचाव के लिए सलाह दी।
विज्ञापन

मौसम में परिवर्तन के कारण निमोनिया और खांसी के मरीजों में इजाफा हुआ है। इसके अलावा गैस्ट्राइटिस, एसिडिटी, पेट दर्द, फंगल इंफेक्शन और जोड़ों में दर्द आदि के मरीजों की जांच की गई। पीएचसी तरहर में डॉ. हनुमंत लाल मिश्रा और डॉक्टर आशीष के साथ 28 मरीजों की जांच कर जरूरी दवाएं दी गईं।
वहीं पीएचसी बिजौरा में डॉ. इर्शदेव आर्या ने कुल 35 मरीजों और पीएचसी सोहना में डॉ. सबीहा मलिक ने कुल 31 मरीजों की जांच कर निशुल्क दवाएं दीं।
अधीक्षक डॉ. शैलेंद्र मणि ओझा ने बताया कि बदलते मौसम को देखते हुए लोगों को विशेष रूप से छोटे बच्चे और अधिक उम्र के व्यक्ति गर्म पानी और कपड़े का इस्तेमाल करें। साथ ही सिर और कान को जरूर ढंक कर रखें। इस दौरान पीएन तिवारी, कौस्तुभ, अंबुज श्रीवास्तव, प्रिंस पांडेय, रवींद्र कुमार, अश्वनी अग्रहरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें