फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गहमागहमी के बीच हुई क्षेत्र पंचायत की बैठक

Sat, 29 Apr 2017 10:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
डुमरियागंज ब्लाॅक में क्षेत्र पंचायत की बैठक को संबोधित करते बीडीओ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
डुमरियागंज। क्षेत्र पंचायत की बैठक शनिवार को की गई। गहमा गहमी के बीच ग्राम पंचायत का 20 करोड़ 30 लाख व क्षेत्र पंचायत के 2 करोड़ 30 लाख रुपये का बजट पास किया गया। एडीओ पंचायत के पिछली बैठक में स्वीकृत कार्यों की कार्यवाही पढने पर प्रधान व बीडीसी ने विरोध प्रदर्शित करना शुरू कर दिया। कुछ प्रधानों ने उपेक्षा का आरोप लगाया।       
विज्ञापन

क्षेत्र पंचायत की बैठक में गहमा गहमी का माहौल बना रहा। ग्राम पंचायत के मद में 20 करोड़ 30 लाख का बज्अ पास किया गया। क्षेत्र पंचायत के मद में 2 करोड़ 30 लाख रुपये पास किए गए। बीडीओ ने प्रधानमंत्री आवास योजना में लाभ पाने वाले पात्रों की स्थलीय सत्यापन कराने की बात कही। ब्लाक प्रमुख मिट्ठू प्रसाद यादव की अध्यक्षता में कार्यवाही शुरू की गइ। कुछ सदस्यों ने पिछले विकास प्रस्ताव में महज 65 ग्राम पंचायतों में ही विकास कार्य कराने का आरोप लगाया। कुछ ग्राम पंचायतों की उपेक्षा करने की बात कही।
संतोष सैनी ने बीडीओ से उन ग्राम पंचायतों का नाम पूछा, जहां पक्का काम करवाया गया। पक्के कामों से अछूते रहे ग्राम पंचायतों में कार्य न कराने का कारण पूछा। राज्यवित्त व मनरेगा से कराये गये विकास कार्यों की जानकारी मांगी गई। सतेंद्र उर्फ बब्लू पांडेय ने मनरेगा में हुए कार्यों के बकाया की जल्द भुगतान कराने की मांग किया। बीडीओ अनिल चौधरी ने भुगतान जल्द करवाने का आश्वासन दिया। विधायक प्रतिनिधि उमेश पांडेय शांतिपूर्वक प्रस्ताव पास कराने की बात करते रहे। बीडीओ अनिल चौधरी ने ग्राम प्रधानों व बीडीसी सदस्यों से विकास कार्यों का तीन दिनों के अंदर प्रस्ताव देने को कहा।
विज्ञापन

इस दौरान बीईओ मनीराम वर्मा, प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. मुस्तकीम अंसारी, अफसर रिजवी, विजय बहादुर सिंह, राजेश द्विवेदी, शक्तिमणि त्रिपाठी, अनिल सोनी, दिलीप उर्फ छोटू पांडेय, लालजी, रामबेलास, जमाल अहमद उर्फ पुत्तन, अनवर मेंहदी, मो. हमजा, ताकीब रिजवी, मोहम्मद शमीम, एसपी श्रीवास्तव, मुन्ना फारूकी, सुहेल फारूकी, धर्मेंद्र अग्रहरि, सलमान मलिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें