फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: कमीशन के फेर में जांच के रेट में मनमानी

Wed, 27 Nov 2024 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
मेडिकल कालेज में ​स्थित पैथोलॉजी में लगी भीड़। 
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। अस्पताल में इलाज और दवाइयों की तरह अब जांच के धंधे ने जोर पकड़ लिया है। कमीशन का खेल और घर से सैंपल लेने की शुरू हुई नई व्यवस्था में जांच के रेट बढ़ गए हैं, इसमें मरीजों पर भार पड़ रहा है। शहर-कस्बों में हर दिन 50 से 60 लाख रुपये की जांच हो रही है, लेकिन मनमानी पर रोक नहीं लगाई जा रही है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले में 156 पैथोलॉजी का रजिस्ट्रेशन किया गया है, जबकि शहर में करीब 40 पैथोलॉजी सेंटर एवं ब्लड कलेक्शन सेंटर हैं। जिले में 350 सेंटरों के माध्यम से जांच की जा सकती है।
नियम के मुताबिक पैथोलॉजी सेंटर में पैथोलॉजिस्ट होने चाहिए, जबकि ब्लड कलेक्शन सेंटर बिना लैब टेक्नीशियन के नहीं संचालित होने चाहिए, लेकिन अब मरीज की मांग के अनुसार घर से सैंपल लेने का प्रचलन बढ़ गया है, इसमें कोई कलेक्शन चार्ज नहीं बताया गया है, जबकि एक साल में जांच के रेट में 25 से 30 प्रतिशत वृद्धि हो गई है।
विज्ञापन

एक ब्रांडेड कंपनी का सैंपल कलेक्शन संचालित करने वाले व्यक्ति ने यदि कुछ डॉक्टर और पैथोलाॅजी सेंटर के बीच सेटिंग टूट जाए तो जांच का रेट आधा हो जाएगा, जबकि बेवजह की जांच भी नहीं होगी।
कोरियर वालों की तरह ले रहे सैंपल : शहर के तीन पैथोलॉजी सेंटर में सैंपल लेने के लिए लैब में काम के अनुभव वाले लड़के रखे गए हैं, वे लोगों की आवश्यकता के अनुसार उनके घर से सैंपल लेने जा रहे हैं।
विज्ञापन

एक सेंटर में 8 से 10 लड़के ब्लड सैंपल ले रहे हैं, जबकि सैंपल लेने के लिए लैब टेक्नीशियन होना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें