फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: एक्यूआई 165 पहुंचा, धूल, धुंध और पराली के धुएं से बढ़ा प्रदूषण का स्तर

Fri, 24 Nov 2023 11:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
शहर के उसका मार्ग पर छाया कोहरा। संवाद
विज्ञापन
फोटो- है
विज्ञापन

सुबह घने कोहरे के साथ ठंड, सड़क पर निकलने वालों को सांस लेने में दिक्कत

मौसम विभाग का अनुमान, लगातार लुढ़केगा पारा

संवाद न्यूज एजेंसी

सिद्धार्थनगर। ठंड बढ़ने के साथ पारा लगातार लुढ़क रहा है। कोहरे के बीच धूल और गुबार के साथ पराली के धुएं से हवा की सेहत बिगड़ रही है।
शुक्रवार को जिले में एक्यूआई 165 दर्ज किया गया। दो दिन में प्रदूषण के स्तर ने 10 अंक की छलांग लगाई है। यानी एक बार फिर हवा जहरीली हो रही है। अगर सुबह-शाम घर से निकल रहे हैं तो मास्क जरूर लगाएं। साथ ही सांस रोगी अपनी सेहत पर विशेष ध्यान दें। ऐसा चिकित्सक सलाह दे रहे हैं।

नवंबर माह लगने के साथ ही हर दिन मौसम में नरमी शुरू हो जाती है। सुबह और शाम को घना कोहरा पड़ने लगता है। इसके साथ ही सड़क और निर्माण स्थलों से उड़ने वाली धूल एक परत की तरह से जम जाती है। इससे धुंध छा जाती है। इसी बीच धान की कटाई और बुआई के लिए किसान पराली जलाने लगते हैं तो हवा की सेहत और बिगड़ जाती है।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह की शुरुआत घने कोहरे के साथ हुई। यह आठ बजे तक छाया रहा। कभी धुंध जैसी स्थिति रही तो कभी उजाला दिखने लगा। निर्माण स्थल और सड़क से उड़ने वाली धूल धुंध की तरह छाई रही। सुबह पार्क में टहलने वाले कम नजर आए।
वहीं, जिले का एक्यूआई 165 दर्ज किया गया। चार दिन पहले 155 था। एकाएक 10 अंक की उछाल के साथ प्रदूषण बढ़ा है। इसके पीछे की वजह घना कोहरा और सड़क से उड़ने वाली धूल और तेजी से जलाई जा रही पराली है। ऐसा विशेषज्ञों का मानना है।
चिकित्सक सांस के रोगियों और हार्ट के मरीजों और बुजुर्गों को दो माह बचकर रहने की सलाह दे रहे हैं। वहीं, सुबह घना कोहरा और धूल के गुबार के कारण लोग पार्क में जाना कम कर दिए हैं। सुबह और शाम को पार्क में टहलने वालों की भीड़ कम हो गई है।


बोले विशेषज्ञ

प्रदूषण के स्तर में अभी और इजाफा होगा। कारण यह कि ठंड बढ़ने के साथ कोहरा पूरे दिन बना रहेगा। इसमें धूल, और वाला धुआं एक परत बना लेता है। यह हवा के साथ चलता है, लेकिन खत्म नहीं होता है। यह सेहत के लिए काफी हानिकारक है। खासकर बुजुर्ग और सांस के रोगियों के लिए। ऐसे में प्रतिदिन जहां निर्माण हो रहा है और धूल उड़ रही है, वहां से होकर रोगी न गुजरें। धूल वाली सड़क से होकर जाने से परहेज करें। साथ ही हमेशा मास्क लगाएं, इससे सांस से होने वाली कई बीमारियों से बचा जा सकता है।
विज्ञापन


-डॉ. एसके राव, एमडी मेडिसिन


कोहरे में आएगी कमी, सुधरेगा मौसम

पश्चिमी और पूर्वी हवा से तीन दिन मौसम साफ रहेगा। इस दौरान कोहरा कम रहेगा। 28 नवंबर के बाद एक बार फिर कोहरे के साथ धुंध बढ़ेगी। इसके लगातार आगे बढ़ने का अनुमान है। इसमें ठंड और गलन होगी।

-डॉ. अतुल कुमार सिंह, मौसम वैज्ञानिक, मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें