मन्नीजोत बिथरिया मार्ग पर भरवठिया बाजार गांव के पास कट रहा एप्रोच। संवाद
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
राप्ती पुल के पास कट रहे एप्रोच से हादसे की आशंका
भनवापुर। करीब चार दिनों से रूक रूक कर हो रही बारिश के कारण राप्ती नदी पर बना पुल का एप्रोच कट रहा है। इससे कभी भी दुर्घटना हो सकती है। लोगों ने पीडब्ल्यूडी के जिम्मेदारों से एप्रोच सही कराने और खतरे का संकेत झंडी लगवाने की मांग की है।
मन्नीजोत बिथरिया मार्ग पर भरवठिया बाजार गांव के पास बने राप्ती नदी पर पुल के करीब बीस मीटर पहले बारिश के कारण आधा एप्रोच कट गया है।
क्षेत्र रमेश गुप्ता, मोहम्मद अकरम खां, नशीम, प्रह्लाद, मो.मोतीम, राम प्रसाद वर्मा ने बताया कि राप्ती के बढ़ते जल स्तर व रूक रूक कर हो रही बारिश के चलते पूरी सड़क कटने की संभावना बन गई है, जिसे ठीक कराना जरूरी हो गया है। इस संबंध में अधिशासी अभियंता विवेक कुमार राय ने कहा कि एप्रोच कटने की जानकारी है। आज ही खतरे का संकेत लाल झंडी लगवाएंगे। एप्रोच को भी जल्द भर दिया जाएगा।