शोहरतगढ क्षेत्र के मेहनौली गांव के पास बाणगंगा नहर कैनाल पर बने पुल का क्षतिग्रस्त एप्रोच। संवा?
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
पुलिया का एप्रोच क्षतिग्रस्त, हादसे का खतरा
- शोहरतगढ के मेहनौली गांव के पास बानगंगा कैनाल पुल का हाल
संवाद न्यूज एजेंसी
पकड़ी बाजार। शोहरतगढ़ क्षेत्र के मेहनौली गांव के पास बानगंगा नहर कैनाल पुल का एप्रोच क्षतिग्रस्त हो गया है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हादसे का खतरा भी बना है।
मेहनौली गांव के पास बानगंगा नहर कैनाल पर सिंचाई विभाग की ओर से पुल का निर्माण किया गया है। निर्माण कार्य के बाद पहली ही बारिश में ही एप्रोच क्षतिग्रस्त हो गया है।
स्थानीय निवासियों का आरोप है कि सही तरीके से निर्माण नहीं किए जाने के कारण पुलिया का एप्रोच क्षतिग्रस्त हुआ है। क्षेत्र के अरूण कुमार उपाध्याय, देवनारायण पांडेय, संतराम, उमेश पांडेय, नरसिंह पांडेय, रामू साहनी व हरिराम ने प्रोच को सही कराने की मांग की है। सिंचाई विभाग के जेई अभिजीत सिंह का कहना है जो मिट्टी बरसात के दौरान कट गया है वहां पर दोबारा मिट्टी डालकर एप्रोच को सही कर दिया जाएगा।