संवाद न्यूज एजेंसी
बांसी। रतन सेन डिग्री कॉलेज में चल रहे रोवर्स रेंजर्स प्रशिक्षण शिविर में बृहस्पतिवार को पौधरोपण हुआ। डॉ. हंसराज कुशवाहा के नेतृत्व में महाविद्यालय परिसर में पौधे रोपित किए गए और ट्री गार्ड भी लगाए। रोवर्स-रेंजर्स टीम ने परिसर में स्वच्छता के साथ-साथ हरित परिसर बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।
अर्थ वॉरियर्स टीम के सदस्य संदीप, शिवकुमार, श्रेया, आदित्य सहित समस्त टीम के पर्यावरण रक्षा के लिए संकल्प की सराहना की। कहा कि रोवर्स-रेंजर्स टीम सदैव इस मिशन में सहयोग के लिए तत्पर रहेगी। रश्मि, प्रियांशी, नाजमीन, साक्षी, विवेक, विचित्र सेन, आदित्य, सचिन, कन्हैया आदि ने पौधारोपण के इस मिशन में बढ़-चढ़कर अपना योगदान दिया। डाॅ. किरन देवी ने प्रशिक्षणार्थियों को अनुशासन संबंधी नियमों से अवगत कराया एवं विविध प्रकार की सीटियों की जानकारी दी। प्रशिक्षक विजय कुमार गौड़ ने प्रशिक्षणार्थियों को विविध प्रकार की गांठों की जानकारी दिया जिसमें जुलाहा गांठ, खूंटा गांठ, मछुआ गांठ, लघुकर गांठ एवं ध्रुव गांठ प्रमुख थीं। इसमें आंशी, ज्योति, शिवांगी, शारदा, अन्नू, धीरज, अमरेश, राम करन, अमन आदि ने अपने बेहतर कौशल का प्रदर्शन किया।
मुख्य प्रशिक्षक अमित कुमार शुक्ला ने प्राथमिक चिकित्सा सहायता की जानकारी प्रदान की एवं आवश्यकता पड़ने पर एक काम चलाऊ स्ट्रेचर निर्माण करना सिखाया। इस दौरान डाॅ. ब्रह्म सिंह, डाॅ. शरीफुद्दीन, डाॅ. अरविंद कुमार मौर्य, डाॅ. देवेंद्र प्रसाद, डाॅ. दयाशंकर पटेल, विकास कुमार सिंह, डाॅ. मनीष कुमार भारती, डाॅ. विकास सिंह, डाॅ. मनोज कुमार सोनकर, डाॅ. रविरेश सिंह, राजेश शर्मा उपस्थित रहीं।