फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: चार अगस्त तक करें ऑनलाइन आवेदन

Tue, 14 Jul 2026 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। प्रदेश के राजकीय एवं निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रवेश लेने वाले अभ्यर्थी 11 जुलाई से चार अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, बांसी (बेलौहा) के प्रधानाचार्य प्रेम शंकर ने बताया कि प्रदेश के राजकीय व निजी आईटीआई में संचालित विभिन्न व्यवसायों के साथ-साथ टाटा टेक्नोलॉजी लिमिटेड के सहयोग से 211 राजकीय संस्थानों में संचालित 10 दीर्घकालीन व्यवसायों में अगस्त 2026 से शुरू होने वाले प्रशिक्षण सत्र के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
इसमें राजकीय आईटीआई, बांसी में प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन के दौरान संस्थान कोड-434 का चयन कर वर्तमान में संचालित एक वर्षीय व द्विवर्षीय व्यवसायों में अपनी रुचि के अनुसार विकल्प चुन सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें