फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: योजनाओं के लिए 14 अगस्त तक होगा आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। मत्स्य विभाग की योजनाओं के लाभ के लिए 14 अगस्त तक आनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इसमें मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना, निषादराज बोट सब्सिडी, सघन मत्स्य पालन के लिए एयरेशन सिस्टम की स्थापना शामिल है।
विज्ञापन

इसके अलावा प्रदेश मत्स्य पालक कल्याण कोष अंतर्गत (1) मछली विक्रय के लिए मोपेड विद आइस बाक्स, अंरराज्यीय भ्रमण, दक्षता विकास, प्रदर्शनी और सेमिनारों के लिए मत्स्य पालकों व मछुआरों का प्रशिक्षण एवं भ्रमण कार्यक्रम) के लिए आनलाइन पोर्टल के माध्यम से आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे।
यह जानकारी सहायक निदेशक मत्सय नंद किशोर प्रसाद ने दी। उन्हाेंने बताया कि जनपद के समस्त ग्राम सभा में स्थित तालाबों के पट्टाधारक व विभाग की योजनाओं के लिए आवेदन कर सकते हैं। विस्तृत जानकारी व आनलाइन आवेदन के लिए मत्स्य विभाग की वेबसाइट एवं किसी भी कार्य दिवस पर मत्स्य विभाग के जनपदीय सहायक निदेशक मत्स्य कार्यालय विकास भवन में संपर्क कर विस्तृत जानकारी प्राप्त की जा सकती है। संवादꪪ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें