सिद्धार्थनगर। जिले में बाबा साहब आंबेडकर रोजगार प्रोत्साहन योजना अन्तर्गत के तहत जिले में 47 लाभार्थियों को लाभ दिया जाएगा। इसमें सामान्य जाति के 32 एवं अनुसूचित जाति के 15 लाभार्थियों को 50 से 70 हजार रुपये की अनुदान राशि मिलेगी। जिसके लिए 30 जून तक आवेदन करना है।
जिले विकास अधिकारी शेषमणि सिंह ने बताया कि बाबा साहब रोजगार प्रोत्साहन योजना के तहत जनपद सिद्धार्थनगर के सामान्य जाति के 32 लाभार्थियों को (जिसमें पिछड़ा वर्ग भी सम्मिलित है) 50 हजार रुपये प्रति लाभार्थी की दर से तथा अनुसूचित जाति, जनजाति के 15 लाभार्थियों को 70 हजार रुपये प्रति लाभार्थी के दर से दिया जाएगा, जिसके लिए 30 जून तक आवेदन किया जाएगा। इसमें लाभार्थियों की प्रथम आवक-प्रथम पावक के आधार पर प्रस्तुत सूची के अनुसार लाभार्थी का चयन समिति द्वारा किया जाएगा। लाभार्थी आवेदन सीधे विकास खण्ड कार्यालय में कराएंगे।