फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: जिदंगी बचाने की मुहिम के महार्थियों की अपील...करें रक्तदान बचाएं जान

Wed, 12 Jun 2024 02:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रक्तदान करके महादानी बनने की ओर से बढ़ रहे आगे
विज्ञापन


यह कर रहें रक्तदान के लिए अपील, करें रक्तदान बचाएं जान

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से 14 जून को आयोजित होगा रक्तदान शिविर

संवाद न्यूज एजेंसी

सिद्धार्थनगर। रक्तदान ऐसा दान है जो दूसरों को जीवन देता है। इस मुहिम में कुछ लोग ऐसे हैं जो निस्वार्थ जीवन बचाने का कार्य कर रहे हैं। फिर खून का रिश्ता न होते हुए भी अपनों की तरह से रिश्ते को निभाते हैं। जिंदगी बचाने के लिए बिना जान पहचान के रक्तदान करते हैं। महादानियों के जीवन का लक्ष्य ही दूसरों की जिदंगी बचाना है। इन महादानियों में किसी ने 20 बार तो कोई चार से आठ बार रक्तदान किया है। ये आगे भी यह सिलसिला जारी रखने की बात करते हैं। यह महादानियों ने लोगों से अपील कर रहे हैं कि वह विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर 14 जून को जिला अस्पताल के ब्लड बैंक पर अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित रक्तदान शिविर में पहुंचे। रक्तदान करके दूसरों की जान बचाने के मुहिम का हिस्सा बनें।

-
फोटो

खुद के साथ दूसरों से कराया रक्तदान

जीवन बचाने से बड़ा कोई कार्य नहीं हो सकता है। एक व्यक्ति की जिंदगी अगर आपकी वजह से बच जाए तो समझिए की आपने बहुत बड़ी जीत हासिल कर ली है। एक व्यक्ति रक्त की अभाव में दम तोड़ दिया। जानकारी हुई तो बड़ा दुख हुआ। इसके बाद यह ठान लिया कि ब्लड के अभाव में किसी की जान नहीं जाने देंगे। पिछले कई साल से रक्तदान कर रहें। जरूरत पड़ने पर दूसरों को प्रेरित करके रक्तदान के लिए ब्लड बैंक पहुंचा चुके हैं। अब 25 से अधिक लोगों को प्रेरित करके रक्तदान करवाएं, जो स्वयं जाकर रक्तदान करने लगे हैं।
विज्ञापन


-दिलीप कुमार द्विवेदी, मुख्य आरक्षी पुलिस कार्यालय

-
फोटो

जीवन बचाने से बड़ा कार्य कुछ नहीं

किसी के माध्यम से जानकारी मिलती है कि कोई पीड़ित है और ब्लड के अभाव में उसका इलाज नहीं हो पा रहा है। तत्काल ब्लड बैंक पर पहुंच जाते हैं और रक्तदान करते हैं। अगर रक्तदान को समय पूरा नहीं हुआ है तो एक टीम है। जिनमें से कोई न कोई सदस्य जरूर रक्तदान कर देता है। इसके साथ ही कस्बे में हर वर्ष रक्तदान के लिए कैंप लगवाते हैं। जिसमें हर बार नए रक्तदाता जुड़ते हैं और रक्तदान करते हैं।
विज्ञापन


-अखिलेश जायसवाल, कारोबारी

-

18 से 60 वर्ष का कोई स्वस्थ नागरिक रक्तदान कर सकता है। रक्तदान करने से शरीर में किसी प्रकार का विकार नहीं रहता है। शरीर स्वस्थ रहती है और हार्टअटैक सहित अन्य बीमारियों का खतरा कम हो जाता है। विश्व रक्तदान दिवस पर अमर उजाला के मुहिम का हिस्सा बनें और रक्तदान करके जिंदगी बचाने की मुहिम का हिस्सा बनें।

-डॉ. मनोज कुमार त्रिपाठी, ब्लड बैंक प्रभारी सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें