सिद्धार्थनगर। एक जनवरी 2026 से संचालित राष्ट्रीय मध्यस्थता अभियान 2.0 के तहत जिले में व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य न्यायालयों में लंबित सुलह योग्य मामलों का मध्यस्थता के माध्यम से आपसी सहमति के आधार पर निस्तारण कराना है।
प्रभारी जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष मोहम्मद रफी के निर्देश पर सचिव शैलेंद्र नाथ ने बताया कि अभियान के प्रचार-प्रसार के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय और जनपद की सभी तहसीलों में तैनात पराविधिक स्वयंसेवकों के माध्यम से बैनर, पोस्टर और हैंडबिल वितरित किए जा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि मध्यस्थता से वैवाहिक विवाद, मोटर दुर्घटना दावा आदि का निस्तारण कराया जा सकता है। संवाद
म