हर घर पर तिरंगा फहराने की अपील
- कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर जवानों ने निकाली रैली
संवाद न्यूज एजेंसी
ककरहवा। कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर सोमवार को एसएसबी 43वीं वाहिनी के जवानों ने ककरहवा बॉर्डर पर रैली निकाली। जवानों ने स्थानीय लोगों से स्वतंत्रता दिवस के दिन हर घर पर तिरंगा फहराने की अपील की।
एसएसबी के असिस्टेंट कमांडेंट विशाल कुमार ने कहा कि हम सब भारतीयों को अपने देश के राष्ट्रीय पर्व को भव्य रूप से मनाये जाने के लिए सभी को अपने-अपने प्रतिष्ठानों, घरों एव कार्यालयों पर तिरंगा झंडा लगाना चाहिए। देश के नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाना चाहिए।
ग्राम प्रधान श्रीमती नीतू पांडेय ने कहा कि हम सभी को सम्मानपूर्वक अपने-अपने घरों, प्रतिष्ठानों पर तिरंगा झंडा लगाकर आजादी का अमृत महोत्सव मनाएं। इस अवसर पर एसएसबी निरीक्षक केपीएम व्यंजिनाथन, एएसआई चमन सिंह, एसएसबी के जवान कृष्ण कांत शर्मा, राजेश कुमार, कुलदीप, कस्टम निरीक्षक दीन दयाल सिंह, प्रधान प्रतिनिधि दिलीप पांडेय, ककरहवा चौकी के तेज प्रताप सिंह, प्रमोद कुमार, कृष्णानंद सिंह उपस्थित थे।