फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘प्रेरणा एप’ करेगा शिक्षकों की निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
एप पर विभागीय योजनाओं की अहम जानकारियां भी मिलेंगी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। परिषदीय विद्यालयों से अक्सर अनुपस्थित रहने वाले शिक्षकों पर ‘प्रेरणा एप’ लगाम लगाएगा। इसके माध्यम से शिक्षकों की निगरानी के साथ ही बेसिक शिक्षा विभाग की विभिन्न योजनाओं की भी जानकारी दी जाएगी। यह एप 20 अगस्त को लांच होगा।
दरअसल, बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षकों की गैर मौजूदगी, मिड डे मील का न बनना, बच्चों की अनुपस्थिति की ढेरों शिकायतें मिलती रहती हैं। इसमें सुधार के लिए बेहतर मॉनिटरिंग की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। अब मॉनिटरिंग बेहतर ढंग से करने के लिए ‘प्रेरणा एप’ प्रयोग में लाया जाएगा। इसके साथ ही बेसिक शिक्षा विभाग की योजनाओं की जानकारियां भी एप के माध्यम से पहुंचाई जाएंगी। माना जा रहा है कि प्रदेश सरकार ने बेसिक शिक्षा को पटरी पर लाने और लापरवाह शिक्षकों पर नकेल कसने के लिए यह फैसला लिया है। नया एप लांच होने के बाद प्रत्येक शिक्षक को अपने स्मार्ट फोन में इस एप को डाउनलोड करना होगा। इसके बाद स्कूल पहुंचते ही मोबाइल से फोटो खींचकर इसे एप पर अपलोड करना होगा।
विज्ञापन

छात्रों की उपस्थिति, एमडीएम का भी देना होगा हिसाब
शिक्षकों की उपस्थिति के साथ ही छात्रों की मौजूदगी भी एप पर अपलोड की जानी है। मिड-डे-मील दिए जाने की प्रक्रिया भी अपलोड की जाएगी। स्कूल से जाने की भी फोटो डालनी होगी। ये सब दफ्तरों में बैठे अधिकारी एप को खोल शिक्षकों की जांच कर सकेंगे। जिला स्तर से लेकर लखनऊ तक के अफसर इस पर नजर रखेंगे। अनुपस्थित रहने वाले शिक्षकों पर कार्रवाई होगी।
...........
एक नजर-बेसिक शिक्षा
प्राथमिक विद्यालय : 1940
पूर्व माध्यमिक विद्यालय : 741
बच्चों की कुल संख्या : 2.75 लाख
शिक्षकों की कुल संख्या : 5352
एप का प्रयोग निजी मोबाइल पर नहीं करेंगे
प्राशिसं के प्रदेश उपाध्यक्ष व जिलाध्यक्ष राधेरमण त्रिपाठी ने बताया कि बीते दिनों राज्य शिक्षा परियोजना निदेशक व संगठन के बीच हुई वार्ता हुई थी। इसमें संगठन ने अवगत कराया था कि एप का उपयोग कोई भी शिक्षक निजी मोबाइल सेट से नहीं करेगा। सरकार की ओर से टेबलेट या मोबाइल सेट उपलब्ध कराने पर ही अनुपालन किया जाएगा।
विज्ञापन

.....................
बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों की प्रत्येक गतिविधियों की ऑनलाइन मॉनिटरिंग करने के लिए शासन स्तर से प्रेरणा एप लांच किए जाने की जानकारी दी गई है। इससे निश्चय ही शैक्षणिक गतिविधियों में पारदर्शिता आएगी। इसके साथ ही लापरवाही बरतने वालों पर अंकुश लगाया जा सकेगा। 20 अगस्त को एप लांच किया जाएगा।
- राम सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें