संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत नगपरी में बृहस्पतिवार के दिन दक्षिणी जोन अपना दल एस की मासिक बैठक हुई। इसमें संगठन की मजबूती पर विचार किया गया।
विधायक विनय वर्मा ने कहा कि पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल के विचारों एवं पार्टी के नीतियों के बारे में लोगों को बताएं। अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोडे़ं।
इस दौरान रामदास मौर्या, कुलदीप चौधरी, वीरू राजभर, अंबिका, इनल राजभर, दुर्गेश, शिवकुमार, सनोज, राहुल, इश्तियाक अहमद, विनोद आदि मौजूद रहे।