फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंटी रैबीज इंजेक्शन उपलब्ध नहीं

Tue, 26 Dec 2017 10:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
जिला अस्पताल में बंद पड़ा एंटी रैबीज इंजेक्शन कक्ष। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिला अस्पताल में एंटी रैबिज इंजेक्शन नदारद है। पिछले एक पखवाड़े से मरीज निराश लौट रहे हैं। अस्पताल में वैक्सीन न होने से मरीजों को दुकानों से महंगे दामों पर वैक्सीन खरीदनी पड़ रही है। सब कुछ जानते हुए भी जिम्मेदार बेखबर हैं। इससे लोगों में असंतोष बना हुआ है। सर्दियों में कुत्ते काटने के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन

पीड़ित व्यक्ति बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंच रहा है। यहां वैक्सीन कक्ष पर ताला देख उन्हें निराश होना पड़ रहा है। मरीज यहां से निराश लौटते हैं तो बिचौलिए उन्हें अपने जाल में फांसकर महंगे दामों पर वैक्सीन बेच रहे हैं। पिछले 15 दिनों से यह स्थिति बनी हुई है। बृजमनगंज थाना क्षेत्र के सिरहवा गांव निवासी नीलम ने बताया कि उसके बेटे को कुत्ते ने काट लिया है। तीन इंजेक्शन लगा है। एक इंजेक्शन के लिए आठ दिनों से आती हूं। कोई यह बताने वाला नहीं है कि कब इंजेक्शन आएगा। चिल्हिया थाना क्षेत्र के सेहुड़ी गांव निवासी राकेश ने बताया कि मेरे घर के बृजेश को कुत्ते ने काट लिया था।
दो बार इंजेक्शन लगवाने के लिए आ चुका हैं। अभी तक इंजेक्शन नहीं लगा है। कोई नहीं बता रहा है कि कब इंजेक्शन आएगा। बहुत परेशानी है। इस संबंध में एआरबी कक्ष के प्रभारी ओपी लाल श्रीवास्तव ने बताया कि अभी इस कक्ष का चार्ज एक दिन पहले ही मिला है। इंजेक्शन के अभाव की सूचना जिम्मेदारों को दे दी गई है। वहीं, सीएमएस डॉ. रोचस्मति पांडेय ने बताया कि इंजेक्शन की मांग के लिए पत्राचार कर दिया गया है, जल्द ही उपलब्ध हो जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें