फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वांचल का शातिर पशु तस्कर तीन साथियों के साथ पकड़ा गया

विज्ञापन
विज्ञापन
पशु तस्कर तीन साथियों के साथ पकड़ा गया
विज्ञापन

छुट्टा जानवरों को वाहन में उठा ले जाता था शातिर गिरोह
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। पशु चोरी की साजिश रच कर परसोहन पुल के पास बृहस्पतिवार देर रात उसे अंजाम देने पहुंचे शातिर पशु तस्कर सद्दीक और उसके तीन साथियों को त्रिलोकपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस की गिरफ्त में आए पशु तस्करी के आरोपियों के खिलाफ विभिन्न थानों में 21 मुकदमे दर्ज हैं। शुक्रवार को इन चारों को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

त्रिलोकपुर थाना प्रभारी रणधीर मिश्र ने बताया कि बृहस्पतिवार रात वह हमराहियों के साथ गश्त पर थे। इस दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि शातिर पशु तस्कर सद्दीक, तीन अन्य साथियों के साथ परसोहन पुल के पास छुट्टा घूम रहे पशुओं को चोरी करने वाला है। इस पर वह एसआई कन्हैयालाल मौर्य, हेड कांस्टेबल रामकुमार सिंह, शोभनाथ यादव, उमेश मिश्र, कांस्टेबल पप्पू गुप्ता, गजानंद पांडेय, जयहिंद राजभर, देवानंद गौतम को लेकर रवाना हो गए। उन्होंने रात डेढ़ बजे पुल के पास एक ट्रक और एक बोलेरो को खड़ा देखा। इन वाहनों से चार लोग उतर कर आपस में मंत्रणा कर रहे थे। शक के आधार पर पुलिस ने उन्हें आवाज लगाई तो एक बोलरो में बैठकर भागने लगा बाकी तीन दूसरी तरफ भागे। पुलिस बल ने चारों को दौड़ा कर दबोच लिया। तलाशी में एक तमंचा और दो कारतूस बरामद हुए। चारों को हिरासत में ले लिया गया। पकड़े गए लोगों ने अपना परिचय सद्दीक खां, सलीम, तबरेज उर्फ मो शम्स निवासीगण जंगल बिहुली टोला बेलौहा थाना पीपीगंज, गोरखपुर और अब्बास निवासी धनेवा धनेई, महाराजगंज दिया। पूछताछ में चारों ने पशु चोरी के इरादे से परसोहन पुल पर पहुंचने की बात कुबूल की। उनकी बोलेरो और ट्रक को भी पुलिस ने कब्जे में लिया। थाना प्रभारी रधणीर मिश्र ने बताया कि सद्दीक पर विभिन्न थानों में पशु चोरी आदि के 18 केस दर्ज हैं, अब्बास के खिलाफ तीन केस दर्ज हैं। इन सबको रिमांड पर ले कर पशु चोरी के अन्य मामलों में पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें