फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खराब चारा खिलाने से पशु की मौत, प्रधान व गो सेवक पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
खराब चारा खिलाने से पशु की मौत, प्रधान और गो सेवक पर केस दर्ज
विज्ञापन

- लोटन कोतवाली क्षेत्र के परसौना गोशाला का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
लोटन। परसौना गांव में बने अस्थाई गोशाला में पशु के मौत के मामले में हियुवा कार्यकर्ताओं की तहरीर पर लोटन पुलिस ने गो सेवक पर खराब चारा खिलाने से मौत और प्रधान पर गायों के गायब होने के मामले में केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

हियुवा के जिला उपाध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि ब्लॉक क्षेत्र के परसौना गांव में अस्थाई गोशाला बना हुआ है जिसमें पशुओं को टैग भी लगाया था। इस बीच कई पशु गायब हो गए और एक गाय की मौत हो गई। बिना किसी को सूचना दिए ही उसे दफन कर दिया गया था। पशुओं को चारा खिलाने में और देखरेख में घोर लापरवाही बरती गई है। साथ ही पशुओं को गोशाला से बेच दिया जा रहा है। इस मामले को लेकर आंदोलन किया गया था। इसके बाद दफन पशु को निकलवाकर पोस्टमार्टम करवाया गया था। इसमें चारा खराब खिलाने से मौत होने की बात सामने आई है। मामले की जांच करते हुए कार्रवाई की जाए। तहरीर के आधार पर लोटन पुलिस ने गो सेवक धर्मबीर और ग्राम प्रधान पर केस दर्ज किया है। एसओ अवध नरायन यादव ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें