फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: पौधरोपण से एक घंटे पहले बुलाया, खफा हुए विधायक ने की शिकायत

Sat, 22 Jul 2023 10:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। शोहरतगढ़ विधान सभा क्षेत्र में शनिवार को शुरू हुए पौधरोपण कार्यक्रम में पहले से आमंत्रित करने के मामले में विधायक विनय वर्मा नाराज हो गए। उन्होंने बताया कि बीडीओ कृतिका अवस्थी ने पौधरोपण कार्यक्रम से एक घंटे पहले उन्हें फोन करके पौधरोपण में शामिल होने की जानकारी दी, जबकि दो दिन पहले ही बैनर बनाए गए थे। इस मामले में उन्होंने मंडलायुक्त बस्ती से शिकायत की है।
विज्ञापन


विधायक विनय वर्मा ने जिले के अफसरों पर मुख्यमंत्री के निर्देशों का अवहेलना करने का आरोप लगाया। विधायक ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशानुसार वृहद पौधरोपण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ है। इसमें शनिवार को प्रदेश में 30 करोड़ पौधों का रोपण होना है। शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र में भी पौधरोपण का कार्यक्रम हो रहा है, लेकिन बीडीओ कृतिका अवस्थी ने उन्हें सुबह 10:05 बजे फोन कर सूचना दी। जिस दिन कार्यक्रम हो उसी दिन क्षेत्र के विधायक को सुबह आमंत्रित करने के लिए सूचना देना कहां तक सही है? इसकी शिकायत वे शीघ्र ही मुख्यमंत्री, अपना दल एस की राष्ट्रीय अध्यक्षा अनुप्रिया पटेल व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह से भी करेंगे। उन्होंने कहा कि अगर मुझे किसी भी मामले में बदनाम करने की साजिश की गई तो उसकी जिम्मेदारी डीएम की होगी।
...............
विधायक को आमंत्रित करने में कर्मचारियों ने लापरवाही की है। मैंने सुबह उन्हें फोन करके आमंत्रित किया तो उन्होंने बताया कि लखनऊ में हूं। तीन स्थानों पर पौधरोपण होना था, जिसमें एक स्थान पर विधायक मुख्य अतिथि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-कृतिका अवस्थी, बीडीओ, शोहरतगढ़

मैंने किसी भी अधिकारी को कोई निर्देश नहीं दिया है। यह आरोप गलत है। विधायक की लोकप्रियता से मुझे समस्या क्यों होगी?
-संजीव रंजन, डीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें