फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: डेढ़ माह बाद कब्र से निकाला युवती का शव

Sat, 22 Jul 2023 10:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
शिवनगर डिंडई क्षेत्र के लेहड़ा उर्फ राम नगर में लाश को कब्र से बाहर निकलवाते एसडीएम। 
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। शिवनगर डिड़ई थाना क्षेत्र के लेहड़ा उर्फ रामनगर गांव में लगभग 45 दिन पूर्व कब्र में दफनाई गई युवती का शव शनिवार को जिलाधिकारी के आदेश पर एसडीएम प्रमोद कुमार की मौजूदगी में शिवनगर पुलिस ने शनिवार को कब्र से निकलवाया। उसके पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन


शिवनगर थाना डिड़ई क्षेत्र के लेहड़ा उर्फ राम नगर निवासी संतोष की 23 वषीज़्य पुत्री माला सात जून को करमहिया चौराहे के निकट स्थित इंटर कालेज के प्रबंधक बानकुंइया निवासी दूधनाथ शुक्ल के घर आयोजित एक शादी समारोह में दो अन्य लोगों के साथ बाइक से शामिल होने गई थी। बताया जाता है कि इसी दिन देर रात नौ बजे वापसी के दौरान खुटहना चौराहे पर अज्ञात बोलेरो ने उपरोक्त बाइक में ठोकर मार दिया था। वाहन के ठोकर से संतोष की पुत्री माला गंभीर रूप से घायल हो गई थी। घायल को सीएचसी तिलौली ले गए थे, जहां से रेफर करने के बाद उसे रुधौली स्थित एक निजी हास्पिटल ले जाया गया। वहां से बस्ती जिला अस्पताल ले जाये जाने पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया था। शव को घर लाने पर परिजनों ने शव को दफना दिया था। घटना के 18 दिन बाद मृतक के पिता संतोष कुमार की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर मामले की विवेचना शुरू किया है।
इस संबंध थानाध्यक्ष राजेश शुक्ल ने बताया कि केस के विवेचना के क्रम में ही जिलाधिकारी के आदेश पर एसडीएम की मौजूदगी में शव को कब्र से निकलवाकर अंत्यपरीक्षण के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें