भवानीगंज। कांग्रेस नेता एवं सांसद राहुल गांधी की ओर से हिंदुओं पर दिए गए आपत्तिजनक बयान को लेकर नाराज भाजपाइयों ने बृहस्पतिवार को बढ़नीचाफा में प्रदर्शन किया। साथ ही राहुल गांधी का पुतला फूंका।
नगर पंचायत बढ़नीचाफा अध्यक्ष धर्मराज वर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का बढ़नीचाफा चौराहे पर पुतला फूंका। कहा कि राहुल गांधी के बयान से हिन्दू समाज की भावना आहत हुई है। राहुल गांधी बयान के लिए तत्काल माफी मांगे। इस दौरान राम नेवास यादव, चंद्रपाल वर्मा, प्रमोद गौतम, राहुल दुबे, महेंद्र चौधरी, विकास चौधरी, नूरे यादव, यमुना, राम लखन, राम सिंह मौर्य आदि मौजूद रहे।