फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी वर्कर तैयार करेंगी प्राइमरी की नर्सरी

विज्ञापन
विज्ञापन
आंगनबाड़ी वर्कर तैयार करेंगी प्राइमरी की नर्सरी
विज्ञापन

प्रशिक्षण के तीसरे दिन बच्चों को पढ़ाने के लिए दी गई ट्रेनिंग
संवाद न्यूज एजेंसी
डुमरियागंज। जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों पर शीघ्र ही सभी नौनिहालों को ककहरा पढ़ाया जाएगा। केंद्रों से संबद्ध नौनिहालों को आईसीडीएस की योजनाओं का भी लाभ दिया जाएगा। प्री-प्राइमरी कक्षाओं का संचालन कराने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। ब्लॉक संसाधन केंद्रों पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने के लिए चार दिवसीय ट्रेनिंग शुरू की गई है।
विज्ञापन

बीईओ श्याम प्रताप सिंह ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों पर प्री-प्राइमरी कक्षाओं में बच्चों को पढ़ाया जाएगा। शिक्षा की गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन से बेसिक शिक्षा में ड्रॉप आउट बच्चों की संख्या में कमी आएगी और बच्चों में सीखने की क्षमता का समग्र विकास होगा। एआरपी अरबिंद कुमार ने कहा कि छह वर्ष तक के बच्चों को प्री प्राइमरी कक्षाओं में पढ़ाने से उनका मानसिक विकास होगा और शालापूर्ण शिक्षा से कोई बच्चा वंचित नहीं रहेगा। प्रशिक्षक के रूप में मुख्य सेविका विमला पांडेय, विंध्यवासिनी सिंह और आंगनबाड़ी वर्कर अनीता ने बताया कि इस प्रशिक्षण से वर्कर आंगनबाड़ी केंद्रों पर आने वाले तीन से छह वर्ष तक के बच्चों को पूर्व प्राथमिक कक्षाएं चलाकर खेल, रंग, आकार और भावगीत की गतिविधियों के माध्यम से ज्ञान बांट सकेंगी। इस प्रशिक्षण में प्रभावती देवी, सरिता श्रीवास्तव, पुष्पावती, उर्मिला देवी, डाली रिजवी, जीनत जहां, सरस्वती आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें