फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सीडीपीओ के विरुद्ध आंगनबाड़ी कर्मियों ने दिया धरना, की नारेबाजी

Sat, 08 Mar 2025 01:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
डुमरियागज सीडीपीओ कार्यालय के सामने धरना देतीं आंगनवाड़ी कर्मचारी।
विज्ञापन
डुमरियागंज। ब्लाॅक क्षेत्र की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को डुमरियागंज नगर स्थित सीडीपीओ कार्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन किया। सीडीपीओ पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भर्ती में धन उगाही का आरोप लगाया। एसडीएम की अनुपस्थिति में नायब तहसीलदार बिंद्रेश गुप्ता को ज्ञापन देकर मांगें जल्द पूरी करने की मांग की।
विज्ञापन

संघ की प्रदेश महामंत्री प्रभावती देवी की अगुवाई में डुमरियागंज स्थित सीडीपीओ कार्यालय पर बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका इकट्ठा हुईं और प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि मेरिट के आधार पर चयन होना है। जबकि सीडीपीओ विभिन्न गांवों से प्राप्त आवेदनपत्रों में कम मेरिट वाले आवेदकों को बुलाकर पात्रों में भय पैदा करते हैं। इसी के साथ कुछ लोगों से आंगनबाड़ी की झूठी शिकायत करके धनादोहन व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता है। कार्यालय में भी क्षेत्रीय मुख्य सेविका व कनिष्ठ लिपिक की सहायता से वसूली कराने का आरोप लगाया है। इस दौरान प्रेम लता पाण्डेय, बिन्दावती पांडेय, शशि प्रभा, सुमन सिंह, संगीता सिंह, शैलेश सिंह, रीना देवी, राधिका, उमा मौर्या, सवेता श्रीवास्तव, नंदा आदि मौजूद रहीं।
-

बोले सीडीपीओ-धन उगाही का आरोप निराधार, मेरिट के आधार पर होगी नियुक्ति
सीडीपीओ डुमरियागंज, निर्भय सिंह ने बताया कि डेढ़ माह पहले ही कार्यभार संभाला हूं। उसके बाद वह कई दिन प्रशिक्षण में गए थे। नियुक्ति प्रकिया पहले से ही चल रही है। नियुक्ति में किसी भी प्रकार की धनउगाही या अनियमितता नहीं की जा रही है। नियुक्ति मेरिट और योग्यता के आधार पर की जाएगी। लगाए जा रऐ आरोप निराधार हैं। यदि हमारे कार्यालय के किसी कर्मी के द्वारा नियुक्ति से संबंधित कोई गड़बड़ी या मनमानी की शिकायत मिली तो उसके विरुद्ध जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें