फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाले में मिली भगवान बुद्ध की प्राचीन प्रतिमा

Mon, 16 Nov 2015 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
छठ पूजा के लिए सफाई के दौरान रविवार को पुरानी नौगढ़ बाजार के जमुआर नाले से भगवान बुद्ध की प्राचीन प्रतिमा बरामद हुई है। करीब दो फीट ऊंची प्रतिमा धातु निर्मित है।
विज्ञापन


हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि धातु कौन सा है। प्रतिमा का दायां हाथ टूटा हुआ है। प्रशासन ने इसे कब्जे में ले लिया है। इसे जांच के लिए पुरातत्व विभाग की लखनऊ प्रयोगशाला भेजने की तैयारी है।

प्राचीन प्रतिमा नाले तक कैसे पहुंची, इसे लेकर लोगों में चर्चाएं बनी हुई हैं।
नए और पुराने नौगढ़ बाजार को जोड़ने वाले जमुआर नाले पर निर्मित पुल के नीचे नगर पालिका प्रशासन छठ पूजा के लिए साफ-सफाई करा रहा है।

रविवार को जेसीबी से नाले के अंदर का मिट्टी-कचरा बाहर निकाला जा रहा था। इसी दौरान जमीन से दो फीट नीचे धंसी हुई प्रतिमा सफाईकर्मियों के हाथ लगी। बाहर निकाला गया तो प्रतिमा भगवान बुद्ध की थी। पहले उसे मिट्टी का समझकर तोड़ने की कोशिश की गई लेकिन धातु निर्मित होने के कारण कर्मचारी ठिठक गए।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे चेयरमैन जमील सिद्दीकी ने सूचना पुलिस को दी। सदर थानाध्यक्ष शिवाकांत मिश्र ने वहां पहुंचकर प्रतिमा को कब्जे में ले लिया। पुलिस के मुताबिक प्रतिमा को जांच के लिए पुरातत्व विभाग की प्रयोगशाला भेजा जाएगा। इसके बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि प्रतिमा कितनी पुरानी और किस धातु से निर्मित है।
विज्ञापन

इसकी कीमत का अंदाजा भी तभी लगाया जा सकेगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें