फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति और पुलिस से आहत महिला ने हाईवे पर लेटकर किया विरोध

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट गेट के सामने मुख्य सड़क पर मांगों के समर्थन में लेट गई इटवा क्षेत्र से आई महिला। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
पति और पुलिस से आहत महिला ने हाईवे पर लेटकर किया विरोध
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट के सामने सड़क पर लेटी, कार्रवाई नहीं होने से उठाया कदम
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। पति की प्रताड़ना और पुलिस की बेरुखी से परेशान एक महिला कलेक्ट्रेट के सामने से गुजर रहे हाईवे पर लेट गई। शिकायती पत्र लिए सड़क पर लेटी महिला पति और पुलिस पर कार्रवाई करने की मांग कर रही थी। मामले की जानकारी मिलने के बाद सदर और महिला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई का आश्वासन देकर उसे थाने ले गई। यहां से उसे पति पर कार्रवाई की बात कहकर भेज दिया गया।
विज्ञापन

पीड़िता इटवा थाना क्षेत्र के विशुनपुर बैरीडीह गांव की निवासी है। उसके मुताबिक उसने मकान की छत लगवाने के लिए आठ माह मजदूरी करके रुपये एकत्र किया था। सीमेंट भी गिरवा दिया था। आरोप है कि बिना किसी दोष के पति मारता-पीटता है। पति की पिटाई से परेशान होकर उसने कई बार इटवा थाने में शिकायत की लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। 31 अक्तूबर को इटवा थाने पर गई तो पुलिस वालों ने मजाक उड़ाया और भगा दिया। एक महिला पुलिसकर्मी पर पति से सुलह करने का दबाव डालने का भी आरोप लगाया। इन सबसे परेशान होकर वह सड़क पर लेटकर विरोध प्रदर्शन करने को मजबूर हुई। महिला सड़क पर करीब एक घंटे लेटी रही। मामले की जानकारी मिलने के बाद सदर थाने में तैनात एसएसआई जयप्रकाश दुबे और महिला थानाध्यक्ष मंजू सिंह मौके पर पहुंचीं और समझाकर उसे थाने ले आईं। एसओ महिला थाना मंजू सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने के बाद वह मौके पर गई थी। महिला को थाने पर लाया गया और इटवा पुलिस को सूचना दी गई। वहां से पुलिस टीम आकर महिला को थाने ले जाएगी और उसकी तहरीर के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें